सबसे अच्छा वेट लॉस ड्रिंक कौन सा है?HealthPlanet

Posted on Mon 5th Dec 2022 : 11:28

वजन घटाने वाले पेय – एप्पल साइडर विनेगर, ग्रीन टी, अदरक और नींबू का पानी और कई अन्य पेय

अब जब आप अपनी जीवनशैली को नियंत्रित करने और स्वस्थ होने के लिए तैयार हैं, आपको अपने जीवन में कुछ आवश्यक परिवर्तन करने की आवश्यकता है। जब आप एक सक्रिय जीवन शैली की तरफ बढ़ते हैं, तो आपको एक ऐसे आहार का पालन करना चाहिए जो आपको अतिरिक्त वज़न से छुटकारा पाने में मदद कर सके।

अच्छी बात ये है कि, आप वज़न घटाने के लिए वजन घटाने वाले पेय पदार्थों का सेवन कर सकते हैं। इन पेय पदार्थों का सेवन आपको आपके स्वास्थ्य लक्ष्यों तक पहुँचने में मदद कर सकता है। जब आप नियमित रूप से तरल पदार्थों का सेवन करते हैं, तो यह आपके मेटाबोलिज्म (चयापचय) को बढ़ाता है। इन पेय पदार्थों का सेवन करने से भूख काम लगती है, जो आपको अस्वास्थ्यकर जंक फूड खाने से बचाता है।

महत्वपूर्ण बात यह है कि जब आप इन वज़न कम करने वाले पेय पदार्थों का सेवन करते हैं, तो आपको धैर्य रखना चाहिए। किसी भी तरह के परिणाम दिखना शुरू हों, उसके पहले आपके शरीर को इस नए आहार में समायोजित होने में थोड़ा समय लगता है। याद रखें, यदि आपका मेटाबोलिज्म (चयापचय) नहीं बढ़ता है, तो यह वजन कम करने के आपके प्रयासों में बाधा उत्पन्न करेगा।
एप्पल साइडर विनेगर (सिरका) और वज़न घटाने में इसका महत्व

जब हम वजन घटाने वाले पेय पदार्थों की बात करते हैं, तो एप्पल साइडर विनेगर सबसे लोकप्रिय पेय पदार्थों में से एक माना जाता है। यह एक ऐसा पेय पदार्थ है, जिसके निर्माण के लिए दो चरणों की प्रक्रिया की आवश्यकता होती है। इसे बनाने के लिए पहले चरण में सेब को कूटने/काटने और खमीर के साथ मिलाकर, इसमें मौजूद शर्करा को मद्य (एलकोहॉल) में परिवर्तित करने की आवश्यकता होती है। दूसरे चरण में, निर्माता अल्कोहल को किण्वित (फरमेंट) करने के लिए बैक्टीरिया डालते हैं, जो इसे एसिटिक एसिड में बदल देते हैं।

बायोसाइंस, बायोटेक्नोलॉजी और बायोकैमिस्ट्री में प्रकाशित एक अध्ययन से वज़न घटाने में एप्पल साइडर विनेगर (सिरका) की उपयोगिता का पता लगा है। शोधकर्ताओं ने 144 अधिक वज़न वाले वयस्कों को 12 सप्ताह तक हर दिन इस पेय के एक से दो बड़े चम्मच का सेवन करने के लिए कहा। एक नियंत्रण समूह भी था जिसे प्लेसबो ड्रिंक लेना था। अध्ययन के अंत में, एक चम्मच का सेवन करने वाले प्रतिभागियों ने 1.1 किलो वजन कम किया। दूसरी ओर, जिन लोगों ने इस वजन घटाने वाले पेय के दो बड़े चम्मच का सेवन किया था, उन्होंने 1.81 किलो वजन कम किया।

जर्नल ऑफ फंक्शनल फूड्स में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, शोधकर्ताओं ने 39 ऐसे वयस्कों पर इस पेय के प्रभाव का अध्ययन किया जो पहले से एक प्रतिबंधात्मक आहार योजना का पालन कर रहे थे। प्रतिभागियों को दोपहर के भोजन और नाश्ते के वक़्त एक बड़ा चम्मच एप्पल साइडर विनेगर लेने को कहा गया। वे पहले से ही एक मुश्किल आहार योजना का भी पालन कर रहे थे, जिसमें उनकी दैनिक ज़रूरत से 250 कैलोरी कम थी। 12 हफ्तों के भीतर, एप्पल साइडर विनेगर का सेवन करने वाले प्रतिभागियों ने लगभग 4 किलो वजन कम किया। जिस समूह ने एप्पल साइडर विनेगर का सेवन नहीं किया उस नियंत्रण समूह के लोगों ने केवल 2.26 किलो वजन कम किया।

जब आप एप्पल साइडर विनेगर का सेवन करते हैं, तो मुख्य घटक एसिटिक एसिड होता है। यह आपके शरीर के मेटाबोलिज्म (चयापचय) को बढ़ाकर शरीर की चर्बी को कम करता है। साथ ही, यह पेय आपके रक्त शर्करा के स्तर को स्थिर करने के लिए जाना जाता है। नतीजतन, आपका अपनी क्रेविंग (खाने की इच्छा) पर अधिक नियंत्रण होगा, जिसके कारण आप कम मात्रा में कैलोरी का सेवन करते हैं।

एप्पल साइडर विनेगर को अपने आहार में वजन घटाने वाले पेय की तरह शामिल करना बेहद आसान है। नाश्ता करने से पहले, सुनिश्चित करें कि आप इस पेय का एक बड़ा चम्मच ग्रहण करें। आप इसे पीने से पहले इसमें कम से कम एक कप पानी मिला लें। पानी मिलाने का कारण है इसकी उच्चा अम्लता, जिसके कारण, यह दांतों के इनेमल को नुकसान पहुंचा सकता है और आपके गले में जलन पैदा कर सकता है। इसके अलावा, सुनिश्चित करें कि आप दो बड़े चम्मच से अधिक का सेवन कभी भी न करें।

एप्पल साइडर विनेगर को वजन घटाने वाले पेय के रूप में पीने का सबसे अच्छा समय भोजन करने से पहले है। यह भोजन की अधिक खपत को रोकने में मदद करेगा, जो आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा है।
ग्रीन टी और वज़न घटाने में इसका महत्व

एक अन्य पेय जो वजन घटाने वाले पेय पदार्थों की श्रेणी में आता है, वह है ग्रीन टी। यह अपने एंटीऑक्सीडेंट गुणों के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है, जो इसे आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा बनाते हैं। ग्रीन टी का उपयोग सदियों से चला आ रहा है, क्योंकि विभिन्न सभ्यताओं ने विभिन्न स्वास्थ्य स्थितियों के उपचार के लिए इसका उपयोग किया है।

ग्रीन टी आपके मेटाबॉलिज्म (चयापचय) को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाती है। नतीजतन, आपका शरीर आपके द्वारा उपभोग किए जाने वाले खाद्य और पेय पदार्थों को ऊर्जा में परिवर्तित करने में सक्षम हो जाता है।

ग्रीन टी में दो मुख्य तत्व होते हैं – कैटेचिन, जो एक प्रकार का एंटीऑक्सीडेंट है और कैफीन। ये दोनों घटक आपके शरीर द्वारा उपयोग की जाने वाली ऊर्जा की मात्रा को बढ़ाते हैं। इसके अलावा, कैटेचिन वसा (फैट) के अणुओं (टिशूस) को कम करता है। एक 14 अध्ययनों की समीक्षा ग्रीन टी के सामर्थ्य का उल्लेख करती है। जिन प्रतिभागियों ने 12 सप्ताह तक इस पेय को हर दिन पिया, उनका वजन लगभग 0.2 – 3.5 किलोग्राम कम हो गया।

वजन घटाने वाले इस पेय के प्राकृतिक मूत्रवर्धक गुणों के कारण, यह द्रव प्रतिधारण (फ्लूइड रिटेंशन) से निपटने में मदद करता है। जब आप इसे रोज पीते हैं, तो यह शरीर की चर्बी की मात्रा को कम करता है।

आपको बस यह सुनिश्चित करना चाहिए कि आप हर दिन कम से कम दो से तीन कप ग्रीन टी का सेवन करें। ध्यान रखें कि सेवन की मात्रा आपके शरीर की चयापचय की प्राकृतिक दर (नेचुरल मेटाबोलिज्म रेट) पर निर्भर करती है। ग्रीन टी आपके शरीर को वजन कम करने के लिए पर्याप्त मात्रा में कैफीन और कैटेचिन प्रदान करती है। वैसे तो बाजार में बहुत सारी किस्मों की ग्रीन टी उपलब्ध है, आपको साधारण ग्रीन टी का प्रयोग करना चाहिए। इसके अलावा, सुनिश्चित करें कि इन वजन घटाने वाले पेय में से जो भी चाय आप चुनें, वो न्यूनतम प्रसंस्करण (प्रोसेसिंग) से गुज़री हो। इसका लाभ यह होता है कि इस प्रकार के पेय पदार्थ अपनी पोषण सामग्री को बरकरार रख पाते हैं।

वजन घटाने वाले इस पेय को बनाने का एक उचित तरीका है। मान लीजिये आप पानी को बहुत देर तक उबालते हैं, तो यह कैटेचिन को नष्ट कर सकता है, जिससे यह पेय अप्रभावी हो जाता है। इसलिए, आपको पानी को उबलते तापमान पर लाकर, 10 मिनट तक छोड़ देना चाहिए ताकि वह थोड़ा ठंडा हो जाए। इसके बाद ही आप पानी को ग्रीन टी की पत्तियों के ऊपर डालें। वजन घटाने वाले इन पेय में पत्तियों को छानने से पहले इसे एक मिनट के लिए पानी के साथ मिलने दें।
घर के बने (होममेड) वजन घटाने वाले पेय

अब जब आप वजन घटाने वाले पेय पदार्थों के सामर्थ्य से अवगत हो गए हैं, तो आपको उन्हें अपने आहार में शामिल करना चाहिए। सुनिश्चित करें कि आप इन पेय पदार्थों के प्रभाव को बढ़ाने के लिए हर दिन व्यायाम करें। नीचे उन पेय पदार्थों की सूची दी गई है जो आपको वजन कम करने में मदद करते है, और साथ ही उन्हें तैयार करने की विधि भी दी गई है।
1. एप्पल साइडर विनेगर (बेरीज और नींबू के साथ)
ज़रूरी सामग्री

फ्रोज़न बेरीज: 2 बड़े चम्मच
नींबू का रस: 1 बड़ा चम्मच
एप्पल साइडर विनेगर: 1 बड़ा चम्मच
बर्फ और पानी
शहद: 1 बड़ा चम्मच (वैकल्पिक)

बनाने की विधि:

बेरीज को अपनी पसंद के कप में डालें।
एक चम्मच की मदद उन्हें मैश कर लें।
अगर आप इस वजन घटाने वाले पेय को मीठा बनाना चाहते हैं, तो मिश्रण में शहद मिलाएं।
कप में नींबू का रस और एप्पल साइडर विनेगर डालें। अब बर्फ़ डालें और फिर पूरी तरह से उस कप को पानी से भर लें।
सेवन करने से पहले कम से कम एक मिनट के लिए सभी सामग्री को चम्मच से मिलाएं।

2. दालचीनी और शहद मिक्स
ज़रूरी सामग्री

दालचीनी: 2 बड़े चम्मच
शहद: 1 बड़ा चम्मच
गर्म पानी: 1 कप या 250 मिली

बनाने की विधि

पानी गर्म करें और उसमें दालचीनी डालें।
पानी में शहद मिलाने से पहले, सुनिश्चित करें कि आप इसे कम से कम आधे घंटे के लिए ठंडा कर लें। गर्मी शहद में मौजूद शक्तिशाली एंजाइम को निष्क्रिय कर देती है।
सामग्री को मिलाएं और इस पेय का सेवन करें।

सलाह

आप इसे फ्रिज में भी रख सकते हैं और अगले दिन, नाश्ते से 30 मिनट पहले ले सकते हैं।
3. डार्क चॉकलेट कॉफी
ज़रूरी सामग्री

पानी: 1 कप/250 मिली
अलसी: ½ छोटा चम्मच
डार्क चॉकलेट (कद्दूकस की हुई): छोटा चम्मच
ब्लैक कॉफ़ी: 1 चम्मच

बनाने की विधि

एक कप में ब्लैक कॉफी और गर्म पानी डालें।
अलसी डालने से पहले इसे अच्छी तरह मिला लें।
डार्क चॉकलेट से कोटिंग करने से पहले सामग्री को हिलाएं।

4. ग्रेपफ्रूट (चकोतरा) और खीरे का पेय
ज़रूरी सामग्री

खीरा: 1
कटा हुआ नींबू: 1
चकोतरा: 1 (मध्यम आकार का)
पानी: 1 कप/250 मिली

बनाने की विधि

सभी सामग्री को बारीक काट लें।
उन्हें पानी के साथ ब्लेंडर में डालें।
सब कुछ तब तक मिलाएं जब तक यह पीने योग्य न हो जाए।

सलाह

वजन कम करने वाले इस पेय को आप कुछ देर के लिए फ्रिज में रख कर सेवन कर सकते हैं। इसे ठंडा परोसने से यह आपके शरीर की चयापचय प्रक्रिया को तेज करता है, जिससे आप तेजी से वजन कम कर सकते हैं।
5. अदरक और नींबू युक्त पानी
ज़रूरी सामग्री

ठंडा पानी: 1 कप/250 मिली
भुना जीरा पाउडर: 1 छोटा चम्मच
नीबू का रस: 1 छोटा चम्मच
अदरक की कली: 1 इंच

बनाने की विधि

अदरक को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
इसे ठंडे पानी के साथ ब्लेंडर में डालें।
इन सामग्रियों को तब तक पीसें जब तक यह पीने योग्य न हो जाए।
अब, एक ग्लास में अदरक का यह पानी डालें।
भुना जीरा पाउडर और नीबू का रस डालें।
सेवन करने से पहले सामग्री को अच्छी तरह मिलाएं।

6. पुदीना और नींबू युक्त ग्रीन टी
ज़रूरी सामग्री

गर्म पानी: 1 कप/250 मिली
पुदीने के पत्ते: 6-7
ग्रीन टी की पत्तियां: 2 बड़े चम्मच
नीबू: 1 साबुत

बनाने की विधि

अपनी पसंद के बर्तन में पानी और पुदीने की पत्तियां डालें।
पानी को उबाल आने तक गर्म करें।
इसे कम से कम पांच मिनट तक इसी अवस्था में रखें।
गैस बंद कर दें और ग्रीन टी की पत्ती डालें।
उन्हें कम से कम पांच मिनट तक भीगने दें।
पत्तों को छलनी की सहायता से निकाल कर प्याले में निकाल लीजिए.
इसके लाभों को देखने के लिए इसे गर्म ही पियें।

7. अनानास और दालचीनी मिक्स
ज़रूरी सामग्री

काला नमक (स्वादानुसार)
दालचीनी पाउडर: ½ छोटा चम्मच
नीबू का रस: 2½ बड़े चम्मच
अनानास: 1½ कप

बनाने की विधि

अनानास को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर ब्लेंडर में डालें।
इस फल को तब तक पीसें जब तक यह चिकना और पेय न हो जाए।
जूस को एक ग्लास में डालें और नींबू का रस और दालचीनी पाउडर डालें।
आप इसमें अपनी पसंद के अनुसार काला नमक भी दाल सकते हैं।
सभी सामग्रियों को मिलाएं और इस शानदार पेय का सेवन करें।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info